Monday 9 May 2011

अच्छा लगता है

       १
बाधाओं से लडकर जीना
गम के आँसू का बह जाना
नये सिरे से जीवन जीना
अच्छा लगता है।
          २
 उन्हें चिढाकर पुनः मनाना
हर पल उनके साथ ही रहना
उनसे दिल की बातें करना
अच्छा लगता है।  
                ३
उनको सारी खुशियाँ देना
उनके गम को साझा करना
अपनी धुन में आगे बढना
अच्छा लगता है।
       ४
दिल से दिल की बातें सुनना
बिना कहे सब कुछ
कह देना
अच्छा लगता है।

2 comments: